फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   girl raped by cosin brother, girls mothers blamed, fatehabad, harayana

जेठ के लड़के पर लगाया बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक महिला ने अपने जेठ के लड़के पर उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने बताया है कि आरोपी 2011 से उसकी बेटी को हवश का शिकार बना रहा था। 1 जून को जब उसने फिर लड़की को बुलाकर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी तो लड़की ने पूरे घटनाक्रम से अपने परिजनों को अवगम कराया। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

भूना  निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2011 में अपनी लगभग 16 वर्षीय बेटी के साथ किसी काम से टोहाना आई हुई थी। उस दौरान वह वार्ड 15 में अपने जेठ के घर ठहरी थी। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके जेठ के लड़के अमन ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी इससे उस दौरान घबराहट की वजह से परिजनों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


  इसके बाद वर्ष 2012 में वह टोहाना की गौशाला गली में रहने लगी। उसके बाद भी आरोपी ने उसे तंग करना नहीं छोड़ा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि 1 जून को जब वह कंप्यूटर सेंटर पर जा रही थी तो आरोपी ने उसे दोबारा अज्ञात स्थान पर बुलाया और न आने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी। इन सभी घटनाओें से तंग आकर लड़की ने सारी वारदात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस बताया। पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed