{"_id":"57167b9f4f1c1bb73e8b475c","slug":"fraud-offer-letter-loss-of-one-lack","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ऑफर लेटर देकर 1 लाख हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी ऑफर लेटर देकर 1 लाख हड़पे
fatehabad/bureau
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ब्राहमणवाला के युवक को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर बिजली बोर्ड के कर्मचारी व उसके साथी द्वारा एक लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने भूना निवासी रणधीर व उसके साथी रमेश गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी, मारने की धमकी व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ब्राहमणवाला के दीपक ने आरोप लगाया है कि उसने आईटीआई से इलेक्ट्रानिक में डिप्लोमा किया है। दीपक के अनुसार वर्ष 2014 में बिजली विभाग निगम में काम करने वाला भूना निवासी रणधीर व उसका साथी रमेश उसे हिसार विद्युत निगम कार्यालय में मिले।
दीपक के अनुसार 15 अप्रैल 2014 को उक्त लोग उसके घर आए और कहा कि इलेक्ट्रेशियन व लाइनमैन के पद विभाग में खाली हैं। दीपक के अनुसार दो दिन बाद ही उक्त व्यक्ति उससे नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख रुपये नकद ले गए। दीपक के अनुसार दोनों ने उसे एक फर्जी ऑफर लेटर भी दिया।
विज्ञापन
लोग 9-10 महीने तक टरकाते रहे। दीपक ने बताया कि आखिरकार 6 मार्च 2015 को वह अपने पिता के साथ बिजली निगम कार्यालय में रणधीर से रुपये मांगने गए तो रणधीर ने रुपयों की बात करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। दीपक की शिकायत पर पुलिस ने रणधीर व रमेश के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।