फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   found dead body of missing guy

लापता किशोर का घग्घर में मिला शव

Tue, 10 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 10 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक नाबालिग लवप्रीत सिंह की माता जसविन्द्र कौर की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले बूटा सिंह तथा डेविड के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार व चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम हत्या के मामले को सुलझाने को लेकर अनेक स्थानों पर दबिश दी और कुछ घंटों के पश्चात ही नाबालिग के शव को गोताखोरों के सहयोग से घग्घर नदी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह शहर के वार्ड नं. 5 की जसविन्द्र कौर पत्नी तारा चंद ने शहर पुलिस चौकी में अपने नाबालिग बेटे लवप्रीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की रिपोर्ट दायर करवाते हुए बताया कि उसका बेटा 6 नवंबर को दुकान गया फिर लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उपरोक्त दुकान से ही बूटा व डेविड उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने ये भी संदेह किया कि इन लोगों ने ही उसके बेटे को शराब पिलाकर हत्या कर दी और उसका शव खुर्द-बुर्द कर दिया है।

बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले को लेकर महिला की शिकायत पर धारा 346 के तहत रिपोर्ट दायर कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक जांच टीम भी गठित कर दी थी।

बताया जाता है कि उपरोक्त टीम ने संदेह युक्त लड़के के निवास पर दबिश दी तो वह गायब था, लेकिन परिवार के सदस्यों के अलावा आस-पड़ोस की दुकानों पर पूछताछ की तो पुलिस के समक्ष पूरे मामले का ही पटाक्षेप हो गया।


बताया जाता है कि पुलिस ने जब घग्घर नदी के समीप सुनसान जगह पर जांच की तो वहां न केवल लवप्रीत की चप्पलें पाई गई, बल्कि खून के निशान भी पाए गए।

जिसके बाद थाना प्रभारी भी मौकास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर मृतक के शव को घग्घर नदी से बरामद कर लिया।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर लापता की रिपोर्ट दायर की गई थी, लेकिन अब मृतक की माता की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले बूटा सिंह व डेविड के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed