{"_id":"58ea81684f1c1b1a205b7201","slug":"fathebad-heroiene-arrested-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहर पुलिस ने पंजाब निवासी एक महिला को लाखों की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रूपेंद्र कौर के रूप में हुई और वो पंजाब के सुनाम की रहने वाली है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि शनिवार देर की रात उनकी टीम डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में वहां से आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान दिल्ली की ओर से एक बस आई जिसमें से एक संदिग्ध महिला उतरी। उनके साथ मौजूद महिला कर्मी को जब महिला पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोककर पूछताछ करनी चाहा, लेकिन वो रुकने की बजाए रास्ता बदलकर दूसरी ओर धीमे कदमों से चलने लगी। इस पर पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया तथा जब उसके पर्स की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि महिला दिल्ली से हेरोइन लेकर आई थी तथा इसे पंजाब में लेकर जाने वाली थी। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । जो भी जांच में आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।