फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad, accident, jija sala, party, fatehabad

कार में ट्रक ने मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत

Tue, 25 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
देर शाम गांव भोड़ियाखेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हंस कॉलोनी निवासी रोहताश एवं नोहर निवासी अरविंद के रूप में हुई है। मृतक रोहताश फतेहाबाद पुलिस के एएसआई जुगलाल का बेटा था, जबकि दूसरा मृतक अरविंद उसका दामाद था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। जहां मंगलवार सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। रोहताश का पिता एएसआई जुगलाल इन दिनों किसी ट्रेनिंग के चलते मधुबन तैनात थे। हादसे की जानकारी मिलते ही एएसआई जुगलाल फतेहाबाद पहुंचे। सड़क दुर्घटना में साथी पुलिसकर्मी के बेटे और दामाद की मौत की सूचना मिलते ही अनेक पुलिसकर्मी सरकारी अस्पताल में भी पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एएसआई जुगलाल की रिहायश इन दिनों हंस कॉलोनी में थी और उनका बेटा रोहताश और दामाद अरविंद कार से फतेहाबाद से राजस्थान के नोहर खंड के गांव भगवान की ओर जा रहे थे कि फतेहाबाद से बाहर निकलते ही गांव भोड़ियाखेड़ा के आगे स्थित रामाकृष्णा स्कूल के पास एक बेकाबू ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए और कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जिंदा बचने की आस में दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed