{"_id":"66d5cc309b19a00186073f5a","slug":"fatehabad-two-thousand-rupees-cash-taken-out-from-the-bag-on-the-pretext-of-taking-goods-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: सामान लेने के बहाने गल्ले से निकाली दो हजार की नकदी, सीसीटीवी में वारदात कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: सामान लेने के बहाने गल्ले से निकाली दो हजार की नकदी, सीसीटीवी में वारदात कैद
Mon, 02 Sep 2024 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 08:01 PM IST
सार
हरियाणा के फतेहाबाद के गुरूनानकपुरा का मामला है। पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में शहर के गुरूनानकपुरा मोहल्ला में दुकान पर सामान लेने आया युवक गल्ले से दो हजार रुपये की नकदी निकालकर ले गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें युवक नकदी निकालता हुआ नजर आ रहा है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
घटना सोमवार दोपहर की है। मामले के मुताबिक गुरूनानकपुरा मोहल्ला में रवि वैरायटी स्टोर है। दुकान पर मौजूदा सुमित्रा ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे एक युवक दुकान पर आया और उसने सामान मांगा।
विज्ञापन
जब वह सामान लेने के लिए पिछली तरफ गई और वापस आई तो युवक जा चुका था। जब उसने गल्ला संभाला तो नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें युवक गल्ले से नकदी निकालता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन