फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, placenta, delivery, woman, police, Fatehabad

डिलीवरी के बाद महिला का प्लेसेंटा फेंका सड़क पर, हंगामा

Sun, 03 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया Updated Sun, 03 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, placenta, delivery, woman, police, Fatehabad
भ्रूण जैसे मांस के टुकड़े - फोटो : fatehabad
रतिया में टोहाना रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह एक कपड़े में भ्रूण जैसे मांस के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। एसएमओ विजय जैन ने डॉ. सुनीता सोखी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौका स्थल पर भेजा। जांच में टीम ने पाया कि यह डिलीवरी के बाद औरत के शरीर से अलग होने वाला प्लेसेंटा के टुकड़े हैं। इसके बाद टीम ने टोहाना रोड के तीन प्रसूति अस्पताल का निरीक्षण किया और उक्त अस्पतालों में रात या सुबह में डिलीवरी होने संबंधी जांच की। इस दौरान टीम ने एक अस्पताल के खिलाफ कुछ सबूत एकत्र किए हैं और कार्रवाई के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह टोहाना रोड पर बर्फ कारखाने के समीप कुछ दुकानदारों ने देखा कि एक अस्पताल के कुछ कारिंदे गंदगी के ढेर पर एक पोटली फेंक कर गए हैं। तुरंत ही उसके आसपास कुत्ते और अन्य जानवर मंडराने लगे। दुकानदारों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो देखा कि एक कपड़े में कुछ मांस जैसे टुकड़े पड़े थे। दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना एसएमओ विजय जैन को दी। एसएमओ ने डॉ. सुनीता सोखी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौका स्थल पर जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


डॉ. सुनीता सोखी ने बताया कि यह मांस डिलीवरी के बाद औरत के शरीर से अलग होने वाला प्लेसेंटा के हैं। लेकिन कोई भी प्रसूता अस्पताल इसे खुले में नही फेंक सकता। यह नियमों के खिलाफ है। टीम ने टोहाना रोड के तीन प्रसूति अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एसएमओ विजय जैन ने बताया कि खुले में प्लेसेंटा मिलने के बाद विभाग की टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण कर यह पता लगा लिया है कि किस अस्पताल में डिलीवरी कुछ समय पहले ही हुई थी। आशंका है कि उसी अस्पताल के कारिंदों ने प्लेसेंटा को खुले में फेंका होगा। कारवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed