फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, husband, arrest, fatehabad, harayana

विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 गांव नथवान ढाणी में विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में की गई आत्महत्या के मामले को लेकर जहां पुलिस ने मृतका मनप्रीत कौर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, वहीं खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति हरदीप सिंह को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने उपरोक्त पुष्टि करते बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद में भेज दिया था।



हालांकि इस दौरान मृतका के पिता के अलावा परिवार के अन्य लोगों ने आरोपी पति द्वारा उनकी बेटी मनप्रीत की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस के अलावा फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम द्वारा की गई जांच के पश्चात ही पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का ही मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपरोक्त मामले को लेकर जांच हेतु विशेष टीम गठित की गई है और निष्पक्षता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है, जबकि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed