फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, dead, married women dead, 4 person case file, fatehabad, harayana

अकांवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 16 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 उपमंडल के गांव अकांवाली में एक विवाहिता रीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, महिला जब घर में अकेली थी तो फंदा बनाकर झूल गई। जब परिजन घर पहुंचे तो वे सन्न रह गए। मामले की सूचना लड़की के मायके वालों चली तो वे मौके पर आए और ससुरालीजनो पर दहेज के लिए उनकी बेटी को मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है वहीं लडके पक्ष के लोगो ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्या कहते है मृतक लड़की के पिता।
इस बारे में हिसार निवासी मृतका के पिता श्यामलाल ने बताया कि इसी वर्ष 10 मार्च उसकी बेटी रीना की शादी अकांवाली निवासी मनोहर से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन उसे दहेज के लिए तंग करते थे। जिसके बाद उसके ससुरालीजनों ने ही उसकी बेटी को मारा है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



क्या कहते है लड़के के चाचा
इस बारे में लड़के के चाचा रामदास ने बताया कि विवाहिता को अपने परिजनों से मिलने के लिए धारसूल जाना था तो लड़के ने कहा कि सुबह चलेंगे, जिसके बाद दोनों में मामूली कहासुनी हो गई थी। दहेज का आरोप बेबुनियाद है उसके पिता और अन्य परिजनों को झगडे़ के बारे में जानकारी भी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते है थाना प्रभारी
इस बारे में थाना सदर प्रभारी एसआई कर्म सिंह ने कहा कि अकांवाली में महिला की मौत की जानकारी मिली थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया तथा मृतका के पिता के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मारने का मामला दर्ज किया है जांच जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed