फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, brother sister, arrest, drugs supply, harayana

हेरोइन के साथ भाई-बहन काबू

Sun, 18 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सीआईए टोहाना और भूना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गांव जांडली के समीप एक भाई-बहन को 32 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उन्हें फतेहाबाद की अदालत में पेश किया इसके बाद न्यायिक हिरासत के लिए हिसार भेज दिया गया।
 एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान एक इंडिका कार चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। जिस पर पुलिस को शक हो गया। सीआईए टोहाना व भूना की संयुक्त टीम ने गाड़ी का पीछा करके गांव जांडली के समीप उसे रोक लिया जिसमें एक युवक और एक युवती सवार थे।
विज्ञापन


उनकी जांच पड़ताल करने पर लड़की के पास से 32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दोनों सगे बहन-भाई हैं जो पंजाब के सुनाम के गांव जगतपुरा के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय अमन सिंह और 25 वर्षीय रूपेंद्र कौर पुत्री अवतार सिंह के रूप हुई है। दोनों को नशीला पदार्थ एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एएसआई रमेश मदान सीआईए टोहाना, एएसआई गुलाब सिंह भूना, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, पवन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed