फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, accident, school bus, brother sister refer, one dead, harayana

स्कूल बस से फिर हादसा, महिला की मौत, भाई-बहन रेफर

Sat, 24 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, crime news, accident, school bus, brother sister refer, one dead,  harayana
स्कूल बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई अमिता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 बीघड़ रोड पर स्थित सेक्टर-11 में एक निजी स्कूल की बस और कार की टक्कर में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी गंभीर अवस्था को देखते चिकित्सकों ने दोनों घायलों को रेफर कर दिया। मरने वाली महिला की पहचान योगनगर निवासी कुसुम के रूप में हुई है, जबकि कार में सवार एक युवती अमिता और कार चला रहा युवक शुभम महिला के भांजा और भांजी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि हादसे के समय बस में तीन छोटे बच्चे सवार थे, जिसमें एक को पांव पर चोट आई है। हादसे के बाद पुलिस के आने से पहले ही बस ड्राइवर बच्चों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
योगनगर निवासी कुसुम अपने भांजे शुभम और भांजी अमिता के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर घूमने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की रफ्तार काफी कम थी, एक मोड़ पर आकर जैसे ही शुभम ने मोड़ काटा, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने कार को सीधे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस दौरान हड़बड़ाए स्कूल बस ड्राइवर ने ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिसके चलते कार स्कूल बस के साथ लगभग पचास फुट तक घिसटते सड़क किनारे खाली प्लॉट में अटक गई। कार और स्कूल बस की टक्कर से एक जोरदार धमाका हुआ जिसकी आवाज काफी दूर तक गई और आसपास के लोग तेजी से घटनास्थल की ओर भागे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस का ड्राइवर हादसा होते ही बस से उतरकर खाली प्लॉटों में से होते भाग गया। जब लोगों ने कार में से तीनों को बाहर निकाला तो उसमें सवार कुसुम की मौत हो चुकी थी और शुभम और अमिता खून से लथपथ थे और उनकी हालत गंभीर थी। आननफानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन एंबुलेंस के आने से पहले ही वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अमिता और शुभम को अपनी कार में लिटाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सरकारी अस्पताल पहुंचे अमिता और शुभम का डॉक्टरों ने इलाज शुरू तो किया लेकिन लगातार बिगड़ती हालत के चलते उन्होंने उन दोनों को तुरंत अग्रोहा रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने हादसे में मृतका कुसुम के शव को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां परिजनों के बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-11 में एक स्कूल बस द्वारा कार को टक्कर मारी गई है, जिसमें एक महिला कुसुम की मौत हो गई है जबकि कार में सवार अन्य भाई-बहन शुभम और अमिता गंभीर रूप से घायल है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। निजी स्कूल संचालक से भी इस बारे में पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-दिनेश कुमार, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed