फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   dad body found in minor fatehabad, vinay nagpal, bhuna fatehabad news

गोगामेड़ी के नेठाणा माइनर में मिला शव, पहचान के लिए पुलिस और परिजन रवाना

Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
dad body found in minor fatehabad, vinay nagpal, bhuna fatehabad news
भूना के विनय नागपाल फाोटाो। - फोटो : file
गांव सनियाना के पास से लापता हुए भूना के युवक विनय नागपाल का शव राजस्थान के गोगामेड़ी के गांव नेठाणा माइनर से मिलने की सूचना मिली है। भूना पुलिस के अलर्ट पर राजस्थान पुलिस ने इस बारे में सूचित किया है। शव की पहचान करने के लिए भूना पुलिस और युवक के परिजन गोगामेड़ी रवाना हो गए हैं। गोगामेड़ी के एसएचओ नरेश गेरा ने बताया है कि नहर में मिले युवक के शव के सिर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि चोट नहर में गिरने से लगी है या पहले से लगी थी।
विज्ञापन


इससे पहले, शुक्रवार को गोरखपुर व कॉजल हेड पर जाल लगाकर विनय नागपाल को ढुंढने की कोशिश की गई। पुलिस ने कार में मिले मोबाइल फोन की लोकेशन व अन्य डिटेल साइबर क्राइम से खंगालने में जुटी रही। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय विनय अकेला हांसी से भूना आ रहा था या उसके साथ और भी युवक थे। एसएचओ बिमला देवी स्वयं इस केस की तफ्तीश कर रही हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
भूना के रामलीला ग्राउंड निवासी 22 वर्षीय विनय नागपाल उर्फ मीतू बुधवार की सांय को करीब 5 बजे अपने चाचा एवं पत्रकार पंकज नागपाल के घर से भूना जाने का हवाला देकर आया था। लेकिन गांव सनियाना के पास भाखड़ा नहर की पटरी पर उसकी लावारिस हालत में शिफ्ट कार खड़ी हुई मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच  की तो कार की चाबी अंदर थी व मोबाइल सीट पर पड़े हुए थे। पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेज की जांच के बाद विनय नागपाल के परिजनों से संपर्क किया। लेकिन युवक की चप्पल एक नहर के पास पाए जाने से परिजनों व पुलिस ने गोरखपुर पुल व काजल हैड पर जाल लगाकर उसकी तलाश शुरू कर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में विनय की गाड़ी सनियाना के पास नहर पर खड़ी मिली थी। अब राजस्थान के गोगामेड़ी थाने से सूचना आई है कि एक युवक का शव मिला है। हुलिए से लापता विनय नागपाल का शव मालूम होता है, हालांकि पहचान के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


राजस्थान के गोगामेड़ी के नैठाणा माइनर में मिले विनय नागपाल के शव मामले में एक और बात निकल कर आ रही है। शव पर जो कपड़े हैं, वही कपड़े विनय की फेसबुक पर पोस्ट की गई फोटो में भी हैं। इस फोटो में विनय एक गाड़ी के अंदर बैठकर सैल्फी ले रहा है। इस तस्वीर में विनय के साथ गाड़ी के अंदर एक और शख्स भी दिख रहा है, हालांकि उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि फेसबुक की यह तस्वीर घटना वाले दिन की है या उससे पहले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed