{"_id":"3806d414c2a125378b4023216674a945","slug":"crime-news-hindi-news-912","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर रेप करने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर रेप करने का आरोप, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवती के साथ किडनैप के बाद पंजाब में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि 7 नवंबर 2014 को पंजाब के राजपुरा पटियाला निवासी दर्शन कुुमार उसे किडनैप कर ले गया और 20 नवंबर तक उसके साथ रेप करता रहा। उसने आरोपी से बचकर इसकी सूचना घर पर दी। जिसके बाद उसके परिवार वाले उसे छुड़ाकर लेकर आए। महिला थाना प्रभारी राजबाला का कहना है कि अभी इस मामले में मामला दर्ज किया है। जांच में जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक पर चढ़ा था प्यार परवान
आरोपी युवक दर्शन कुमार के अनुसार उसकी फेसबुक पर लड़की के साथ मुलाकात हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और तीन साल तक वह एक दूसरे से मिलते भी रहे। लड़की के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए जिसके बाद उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। लड़की के परिजन लड़की को उसके साथ ही शादी करवाने का आश्वासन देकर ले आए थे। लेकिन उसके बाद शादी नहीं की। उसने इस संबंध में एसपी फतेहाबाद को भी शिकायत दी थी।