फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime news

ग्राहक बनकर आया, गल्ले से 12 हजार ले उड़ा

Tue, 19 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पिछले 10 दिन से शहर में हो रही वारदातों पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे पुराने बस स्टैंड स्थित एमआरएफ टायर के शोरूम पर टायर की ट्यूब लेने आया युवक गल्ले से साढ़े 12 हजार रुपये की राशि निकालकर फरार हो गया। शोरूम संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुराने बस स्टैंड पर एमआरएफ शोरूम सच्चा सौदा टायर पर मंगलवार सुबह हिसार की ओर से बाइक सवार युवक आया। जिसने शोरूम संचालक रामस्वरूप ग्रोवर से ट्यूब मांगी। युवक ने ट्यूब के लिए 500 रुपये का नोट रामस्वरूप को दे दिया। संचालक रामस्वरूप बाकी पैसे देने के लिए जेब में से निकाले और जेब में पडे़ 12 हजार 6 सौ रुपये की राशि गल्ले में रख दी। जिसके बाद युवक ने संचालक से टायर दिखाने के लिए कहा और रामस्वरूप जब टायर लेने के लिए पीछे गया, आरोपी युवक गल्ले में रखी राशि लेकर फरार हो गया। संचालक रामस्वरूप के बेटे अनिल ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। युवक हिसार रोड की तरफ से आया था और उसी तरफ भाग गया। उन्होंने इस बारे में हुडा चौकी में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed