{"_id":"572fff684d31f75c6d28c3757f8bd6e0","slug":"crime-news-hindi-news-910","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ने शिष्या को छेड़ा, ग्रामीणों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरु ने शिष्या को छेड़ा, ग्रामीणों ने धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव के एक स्कूल में एक अध्यापक द्वारा आठवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। नाबालिग ने जब इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो सैकड़ों की संख्या में गुस्साए ग्रामीण स्कूल परिसर पहुंचे और आरोपी अध्यापक की जमकर धुनाई कर दी। फिरभी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और स्कूल प्रांगण में खड़ी आरोपी अध्यापक की कार के शीशे भी तोड़ दिए। इस बीच गांव के प्रमुख लोगों ने स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों और गुस्साए परिजनों को समझाया व अध्यापक को पकड़कर पुलिस को सुचना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी अध्यापक जनेश को स्कूल से बाहर कर स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। पीड़ित नाबालिग छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार को स्कूल के संस्कृत के अध्यापक जनेश ने साइंस रूम में टेस्ट लिया। नाबालिग का आरोप है कि टेस्ट खत्म हो जाने के बाद जनेश ने सभी विद्यार्थियों को रूम से बाहर भेज दिया और उसे चाय लाने के लिए भेज दिया। नाबालिग ने बताया कि जब वह चाय लेकर रूम में गई तो वहां सिर्फ जनेश अध्यापक ही मौजूद था। नाबालिग ने बताया उसके पहुंचते ही जनेश उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह से अध्यापक के चंगुल से छूटकर बाहर आई और स्कूल के स्टाफ को शिकायत दी। लेकिन स्टाफ ने उसकी बात को अनदेखा कर दिया। जिसके बाद वह अपने घर गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। घटना की खबर लगते ही परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और वहां बैठे संस्कृत के अध्यापक जनेश की जमकर पिटाई की।
पहले भी लगे हैं छेड़छाड़ के आरोप
ग्रामीणों के अनुसार अध्यापक जनेश द्वारा छेड़छाड़ करने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उस पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लग चुके हैं।
पोस्को एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने बताया कि आरोपी अध्यापक जनेश के खिलाफ धारा 354 एवं पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी लगे हैं छेड़छाड़ के आरोप
ग्रामीणों के अनुसार अध्यापक जनेश द्वारा छेड़छाड़ करने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उस पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
पोस्को एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने बताया कि आरोपी अध्यापक जनेश के खिलाफ धारा 354 एवं पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन