{"_id":"579fa0c34f1c1b54762b8a43","slug":"crime-news-fatehabad-fight-3-injured-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में तीन घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में तीन घायल, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते गांव भूथन कलां में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आपस में हुई लड़ाई झगड़े में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन भूथनकलां निवासी रवि, हवा सिंह, सूबे सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही पवन, अनिल के साथ पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी मामले में कोर्ट में सोमवार को तारीख थी। जब वह तारीख पर आने के लिए तैयार हो गए थे। तो पवन और अनिल अपने साथियों सहित बोलेरो गाड़ी में सवार होकर उनके घर आए और रॉड और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। हमले में उक्त तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन