{"_id":"caf2b2612a1d2a1ad6ef3de7fc1e5744","slug":"crime-hindi-news-1071","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलूम की दुकान से बैग में शॉल चोरी कर ले गईं महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडलूम की दुकान से बैग में शॉल चोरी कर ले गईं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जवाहर चौक स्थित हैंडलूम की एक दुकान पर तीन महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शक होने पर दुकानदारों ने कुछ दूरी पर महिलाओं को पकड़ लिया, लेकिन महिलाएं चकमा देकर फरार हो गईं।
विज्ञापन
दुकान संचालक राजकुमार नागपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी दुकान पर तीन महिलाएं आईं। उन्होंने खुद को बड़ोपल गांव का बताया। आरोप है कि महिलाओं ने दुकान पर शॉल दिखाने के लिए कहा जब सेल्समैन ने शॉल दिखाई और 150 रुपये मांगे तो उक्त महिलाओं ने 50 रुपये देने की बात कहकर उठकर चली गई।
विज्ञापन
राजकुमार नागपाल के अनुसार उन महिलाओं पर उन्हें शक हुआ। जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो महिलाएं अपने थैले में पिल्लो कवर और शॉल थैले में डालती नजर आईं। जब सेल्समैन ने महिलाओं का पीछा किया और उनसे पूछा तो महिलाओं ने चोरी की बात कबूली और वह शॉल वापस देकर वहां से फरार हो गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन