फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, froad, ornaments, woman, old lady, police, fatehabad

मां कहकर कार में बिठाया, बालियां और ताबीज ले गए

Sun, 20 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना Updated Sun, 20 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime, froad, ornaments, woman, old lady, police, fatehabad
क्राइम - फोटो : fatehabad
टोहाना के गांव हंसेवाला के नवनिर्वाचित पंच की बुजुर्ग मां से अज्ञात कार सवार लिफ्ट के बहाने बालियां और गले की तबीजी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए उकलाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

55 वर्षीय महिला प्रेमी देवी ने बताया कि उसके पंच बेटे सन्नी का विवाह 11 मार्च को हुआ था। वह अपने भाइयों को भात लौटाने के लिए हिसार के बोबुआ गांव में गई हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह घर लौटते समय जब वह दस बजे उकलाना बस स्टैंड के पास उतरी और गांव हंसेवाला जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी। उसी दौरान सुरेवाला मोड़ की तरफ से एक सफेद कार आकर रुकी, जिसमें से एक महिला ने उतरकर उसे मां कहकर जाने का पता पूछा। महिला नेे हंसेवाला जाते हुए उसे भी गांव में छोड़ने की बात कही। पीड़ित महिला ने बताया कि उस कार में तीन महिलाएं व दो पुरुष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार जैसे ही उकलाना शहर से बाहर निकली और भूना की तरफ उसे ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान एक महिला उसके कानों से भी छेड़छाड़ करने लगी। तब उसे शक हुआ तो उसने अपनी चुन्नी से अपने कानों और सिर को ढक लिया। प्रेमो देवी ने उसे कार से उतारने को कहा। लेकिन आरोपी नहीं माने और उसे दिलासा देते हुए कार को महिला के गांव हंसेवाला की तरफ मोड़ लिया।

गांव हंसेवाला से गाजूवाला रोड पर ले जाकर एक महिला ने उसकी दोनों बाजू पकड़ ली तथा दूसरी ने उसके कानों से दोनों बालियां और गले का ताबीज निकाल लिया। आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। तब महिला ने गांव हंसेवाला के एक बाइक चालक व्यक्ति को आपबीती सुनाई और उसे घर छोड़ने को कहा। घर पहुंचने के बाद मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और तुरंत वीटी करवा दी।

 
उकलाना पुलिस को सौंप दिया मामला
प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद अपराध की शुरुआत उकलाना क्षेत्र से शुरू होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज कर उकलाना पुलिस को सौंप दिया गया। आगे की कार्यवाही उकलाना पुलिस देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed