{"_id":"57ae1d4a4f1c1b7102ee6054","slug":"car-truck-accident-accident-in-fatehabad-wire-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार तोड़ते बैंक के बाहर खड़ी कार पर चढ़ा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के तार तोड़ते बैंक के बाहर खड़ी कार पर चढ़ा ट्रक
fatehabad
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर कोटक बैंक के बाहर खड़ी कार पर चढ़ा हुआ ट्रक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार अलसुबह एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर स्थित कोटक बैंक के पास बिजली के तारों को तोड़ते हुए बैंक के समीप खड़ी एक इंडिका कार पर चढ़ गया। हादसे में इंडिका कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अमूमन बैंक के एटीएम का सिक्योरिटी गार्ड भी इस समय बाहर आ जाता है लेकिन शुक्रवार को उसकी किस्मत भी अच्छी निकली और वो हादसे से पहले एटीएम से बाहर नहीं आया था। हादसे के चलते फतेहाबाद फीडर के तहत आने वाली कई कॉलोनियों, नेशनल हाइवे की सभी दुकानों में सारा दिन बिजली गुल रही। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी राजकीय प्राथमिक अध्यापक संघ के प्रदेशस्तरीय नेता देवेंद्र सिंह दहिया की है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां सुबह मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद तमाशबीन बने लोगों को पुलिस ने हटाया। बाद में ट्रैैफिक पुलिस की विशेष क्रेन से पहले ट्रक को कार से उतारा गया और उसके बाद उसे ट्रैफिक थाने ले जाया गया। ट्रैफिक पुलिस ट्रक के नंबर और अन्य कागजों के सहारे ट्रक के मालिक और ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है।
झपकी और टायर फटने से हादसे की संभावना
नेशनल हाइवे स्थित घटनास्थल के हालात देखकर माना जा रहा है कि ट्रक के ड्राइवर को संभवत: झपकी आ गई, जिसके चलते पहले उसका ट्रक असंतुलित होकर घटनास्थल से पहले एक ट्रांसफार्मर के चेंजर से टकराया, फिर एक सीवरेज के पत्थर पर चढ़ने से ट्रक का टायर फट गया और अनियंत्रित ट्रक बिजली की तमाम तारों को तोड़ते हुए कोटक बैंक के बाहर खड़ी इंडिका कार पर चढ़ गया। हादसे के समय ट्रक की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का कोई हिस्सा साबुत नहीं बचा है। कार पर चढ़ने से पहले ट्रक ने लोहे के एक बेहद वजनी खंभे को भी जमीन पर लिटा दिया।
विज्ञापन
18 घंटे बाद बहाल हो सकी बिजली
नेशनल हाइवे पर ट्रक हादसे के चलते दो खंभों के बीच की सारी बिजली की हाईटेंशन तारें टूटकर नीचे गिर गई। लोगों ने हादसा देखते ही बिजली निगम में फोन कर बिजली कटवाई। इसके बाद सुबह तकरीबन 8 बजे बिजली निगम के कर्मचारी अपने साथ क्रेन और अन्य साजो-समान लेकर पहुंचे और बिजली के तारों और खंभों की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। हादसे के चलते फतेहाबाद फीडर के तहत आने वाली कई कॉलोनियों और नेशनल हाइवे की दुकानों की बिजली बाधित हुई थी। 18 घंटे बीतने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
‘मैं रात को एटीएम में ही सोता हूं। शुक्रवार सुबह तकरीबन 4 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। मैंने बाहर देखा तो एक ट्रक बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी पर चढ़ गया था और पीछे के सारे बिजली के तार टूट थे। इससे पहले मैं कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया।’
-अशोक कुमार, सिक्योरिटी गार्ड, कोटक बैंक। ‘
‘ट्रक द्वारा बिजली के तारों और खंभों को काफी नुकसान पहुंचा है। फतेहाबाद फीडर के तहत आने वाली कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जल्द सुचारु हो जाएगी।’
गुलशन वधवा, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।