फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   car and three-wheeler on the highway in the clash, four injured

हाईवे पर भिड़े थ्री व्हीलर व कार, 4 घायल

Sun, 15 Nov 2015 12:32 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 नेशनल हाईवे पर दरियापुर गांव के पास शुक्रवार रात को कार ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थ्री व्हीलर के चालक सहित तीन लोग और कार सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर थ्री व्हीलर चालक की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। गांव दरियापुर व डिंग के बीच शुक्रवार रात को सिरसा की ओर से आ रही कार ने सामने से आ रहे थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 टक्कर के बाद थ्री व्हीलर पलट गया और चालक सुचान कोटली निवासी ज्ञान चंद तथा दो अन्य सवारियां व कार में सवार बच्ची भिरड़ाना निवासी भूमिका घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस के द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ज्ञान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया लेकिन साथ कोई जाने वाला न होने पर लगभग 20 मिनट तक ज्ञानचंद कैजुल्टी में ही रहा।


अस्पताल चौकी इंचार्ज राजाराम ने मोबाइल से जब बेटे को फोन किया तो उसने कहा कि उसके पास साधन नहीं है और वह नहीं आ सकता। जिसके बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों ने अपने स्तर पर रेफर किए गए मरीज को अग्रोहा मेडिकल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed