फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhiwani truck driver found dead near New Anaj Mandi in Fatehabad

Fatehabad: नई अनाज मंडी के पास मृत मिला भिवानी का ट्रक चालक, छाती में बांई तरफ चोट के निशान मिले

Thu, 10 Aug 2023 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Aug 2023 12:22 PM IST
सार

फतेहाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव बडुआ सिवानी निवासी 38 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ट्रक लेकर फतेहाबाद क्षेत्र में आया हुआ था। सुबह वीर सिंह नई अनाज मंडी के गेट के बगल में मृत पाया गया। इसकी सूचना वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी।

विज्ञापन
Bhiwani truck driver found dead near New Anaj Mandi in Fatehabad
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद की नई अनाज मंडी के गेट के बगल में भिवानी जिले के निवासी 38 वर्षीय ट्रक चालक मृत अवस्था में मिला है। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। सीन ऑफ क्राइम की टीम द्वारा निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव बडुआ सिवानी निवासी 38 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ट्रक लेकर फतेहाबाद क्षेत्र में आया हुआ था। सुबह वीर सिंह नई अनाज मंडी के गेट के बगल में मृत पाया गया। इसकी सूचना वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी। मृतक वीर सिंह की छाती में बांई तरफ चोट के निशान भी हैं। गाड़ी के अंदर भी खून गिरा हुआ है। शहर थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के अलावा सीआईए इंचार्ज कपिल सिहाग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए उस एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


चंद्रावल के कुलदीप के नाम है ट्रक
पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर ट्रक मालिक का पता लगाया तो सामने आया कि ट्रक मालिक गांव चंद्रावल निवासी कुलदीप हैं। वीर सिंह ने रात 12 बजकर 45 मिनट पर मालिक कुलदीप से फास्ट टैग का रिचार्ज भी करवाया था। शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed