{"_id":"625d18fa40cf4274fe47e5d8","slug":"attack-on-house-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: घर में घुसकर बदमाशों ने बरसाईं ईंटें, सोते बच्चे की चारपाई को लगाई आग, परिजनों ने पंजाब सरकार से मांगी मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: घर में घुसकर बदमाशों ने बरसाईं ईंटें, सोते बच्चे की चारपाई को लगाई आग, परिजनों ने पंजाब सरकार से मांगी मदद
Mon, 18 Apr 2022 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 01:23 PM IST
सार
अमर कौर की बेटी भजन कौर ने बताया कि रविवार शाम को कॉलोनी के जश्न ने धमकी दी थी कि वह रात को हमला करेंगे इसको लेकर उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
फतेहाबाद में घर पर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर ईंटें बरसाई और चारपाई और दरवाजे को आग लगा दी। घर में मौजूद लोगों ने कमरे में छिपकर जान बचाई और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कमरे में छिपे लोगों को बाहर निकाला। बदमाशों ने करीब तीन माह पहले भी सामने दूसरे घर में घुसकर आग लगाई थी। रविवार को हुई घटना के बाद परिवार के लोगों ने गली में धरना शुरू कर दिया, दोपहर को मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिवार के लोग धरने से उठे।
विज्ञापन
मातूराम कॉलोनी में अमर कौर का घर है। अमर कौर की बेटी भजन कौर ने बताया कि रविवार शाम को कॉलोनी के जश्न ने धमकी दी थी कि वह रात को हमला करेंगे इसको लेकर उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार रात करीब 11:30 बजे 10 से 15 लोग मकान की छत से घर में घुसे और ईंटें बरसानी शुरू कर दी। आरोपियों ने चारपाई को आग लगा दी जिस पर बच्चा सोया हुआ था।
विज्ञापन
गुरप्रीत ने बच्चे को चारपाई से उठाया, तो बदमाशों ने उसके सिर में भी ईंट मार दी। परिवार के लोग जान बचाने के लिए कमरे में घुसे तो दरवाजे को आग लगा दी ताकि बाहर न निकल पाए। उन्होंने डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिवार के सभी लोगों को कमरे से बाहर निकाला। आरोप है कि बदमाश जाते जाते गैस सिलिंडर को भी खुला छोड़ गए थे। अमर कौर की बेटी सतनामी कौर ने कहा कि पंजाब सरकार मामले में कार्रवाई करें, क्योंकि उनका यहां की पुलिस से विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन