फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आईपीएल में क्रिकेट सट्टा लगवाते दो काबू

आईपीएल में क्रिकेट सट्टा लगवाते दो काबू

Wed, 17 Apr 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल में क्रिकेट सट्टा लगवाते दो काबू
फतेहाबाद। नहर कॉलोनी में एक मकान में पुलिस ने छापा मार आईपीएल पर क्रिकेट सट्टा लगवाते हुए दो बुकियों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से हजारों की नकदी, मोबाइल पर अन्य सामान बरामद करके दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर कॉलोनी निवासी राजकुमार ने किराए पर मकान लिया हुआ है। वह इस मकान में क्रिकेट बुकी का काम करता है और वह राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चल रहे मैच पर लोगों को सट्टा लगवा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर राजकुमार व उसके साथी वेदप्रकाश निवासी लाजपत नगर को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 22 हजार रुपये की नकदी, एक टीवी, दो मोबाइल फोन व एक सैट टॉप बॉक्स बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed