फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बस स्टैंड पर युवक की जेब से पर्स चोरी, केस दर्ज

बस स्टैंड पर युवक की जेब से पर्स चोरी, केस दर्ज

Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर युवक की जेब से पर्स चोरी, केस दर्ज
युवक की जेब से उड़ाया नकदी भरा पर्स
विज्ञापन

फतेहाबाद। रविवार शाम को बस स्टैंड पर आए शहर के एक युवक की जेब से किसी अज्ञात ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में साढ़े दस हजार की नकदी और जरूरी कागजात थे। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर पुलिस से शिकायत में धर्मशाला रोड निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह रविवार शाम को बस स्टैंड में गया हुआ था। तभी वहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें साढ़े दस हजार रुपये, गाड़ी की आरसी, बाइक की आरसी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। मामले की पुष्टि करते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed