{"_id":"5ba1538b867a557ff666b5d5","slug":"81537299339-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाला झड़प मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ 85 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलियाला झड़प मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ 85 लोगों पर मामला दर्ज
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलियाला में पथराव मामला : दोनों पक्षों के 85 लोगों पर मामला दर्ज
टोहाना पुलिस ने हत्या प्रयास, मारपीट का मामला दर्ज कर शुरू की जांच, अभी तक गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव बलियाला में दो समुदायों के बीच हुए पथराव के बाद टोहाना सदर पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों की शिकायत पर 3 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में करीब 85 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाद के दूसरे दिन मंगलवार को भी गंाव बलियाला में दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही।
उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह गांव बलियाला में दो समुदायों ने एक दूसरे पर पथराव किया था। इस हमले में एएसआई सहित दो 24 घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिनमें 7 लोगों को रेफर कर दिया गया था।
इस मामले में टोहाना सदर पुलिस ने एक समुदाय के राजीव कुमार की शिकायत पर बलियाला निवासी अनिला, होशियार मास्टर, जगदीश मास्टर, रीशू, शीशपाल, बंसी, गौरव, शीला, बिट्टू, वजीर, सतबीर, भानी, मंजू, गुड्डी, कर्मा, संजीव, कुलदीप, भीरा, कृष्ण, पिना, प्रकाशा, तरसेम, सुनील, दलबीर, रामगोपाल, सुभाष, भीम, मेजर, गमदूर, बलिंद्र, बीडो, लक्खा, राजू, संजीव, मुकेश, रघुबीर, कृष्ण, संजू, भरत, संजू, रघुबीर की पत्नी, संजय, गुरमीत, गोगी का लड़का, अशोक, बूटा, बिंदा, गुड्डू, फत्ता, गुड्ड्, बूटा, सोनू, काटी, राकेश, वीरू, गुलाब, साहिल, दलबीर की पत्नी, कुलदीप, सुनील, कालिया, रोहताश, शमशेर, पंकज, नेशू, पंकज, कृष्ण, केली, बलदेव, देशु, कौर मिस्त्री, रिंकु, सुनील, रामवीर व रघुबीर के बड़े भाई के खिलाफ मारपीट करने, हत्या प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। राजीव का आरोप है कि इन लोगों ने एफसीआई प्रधान भीरा की शह पर लाठी, डंडे, गंडासे से उन पर हमला किया। जिससे मोनू, मंजीत, खजानी, बिमला, अनूप, राजीव, पतासो को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव बलियाला का रहने वाला है। उसके पड़ोसी रघुबीर सैनी परचून की दुकान चलाता है और उसका चाल चलन ठीक नहंी हैं। जिसको लेकर कई बार उसे समझाया भी गया, लेकिन वह बाज नहीं आया। इसी बात लेकर उनके बीच आपसी कहानुसनी हो गई थी। 15 सितंबर को रघुबीर ने झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाकर 8 लोगों पर केस दर्ज करवाया था। 17 सितंबर को रघुबीर सिंह अपने लोगों के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। बचाव करने आए लोगों पर भी जानलेवा हमला किया गया व गाड़ियों से तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दूसरे समुदाय के रघुबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बिंटू, रीजक, सुल्तान, जसबीर, अनूप के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। रघुबीर सिंह का आरोप है कि 17 सितम्बर को वह अपनी दुकान खोलने गया था तो उक्त लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।
एक अन्य मामले में रघुबीर के समुदाय के धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे रघुबीर सिंह से राजीव, बिंद्र, बिट्टू, रिजक ने मारपीट की थी। जब वह समुदाय के कुछ लोगों के साथ रघुबीर का हालचाल पूछने के लिए अस्पताल जा रहा था तो अनूप, मोनू, तरसेम, वाडा, मेशा, राजेश, मिंटू, मनजीत, रंगीराम व राजीव कुमार ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया है।
थाना शहर प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।