{"_id":"5ac7c26a4f1c1bd4618b5dab","slug":"81523040874-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल के बैग से अज्ञात चोर ने चुराए 4","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल के बैग से अज्ञात चोर ने चुराए 4
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। पुराना बस स्टैंड पर गांव मुस्साखेड़ा निवासी किसान कुलवंत सिंह के मोटरसाइकिल के बैग से अज्ञात चोर 48 हजार रुपये चुराकर ले गया। पुलिस को दी शिकायत में मुस्साखेड़ा निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उसने पंजाब नेशनल बैंक रतिया से 50 हजार रुपये निकलवाये थे। जिसमें से 2 हजार रुपये उसने जेब में डाल लिए। बाकी के 48 हजार रुपये उसने अपने मोटरसाइकिल पर बंधे बैग में डाल दिए। उसने बताया कि उसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर पुराना बस स्टैंड के नजदीक किरयाणा की दुकान से सामान लेने लगा गया। जब उसने करीब आधे घंटे बाद वापस आकर मोटरसाइकिल के बैग में रुपये संभाले तो गायब मिले। पुलिस ने कुलवंत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।