{"_id":"5a8c6c404f1c1ba2268bb6a9","slug":"81519152192-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक मनकीरत ओलख के अरेस्ट वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबी गायक मनकीरत ओलख के अरेस्ट वारंट जारी
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
धोखाधड़ी मामले में फंसे पंजाबी कलाकार मनकीरत औलख, उसके पिता सहित पांच लोगों के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकास गुप्ता की अदालत ने एक बार फिर गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अदालत ने 26 फरवरी तक सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। यह आरोपियों का आठवां गिरफ्तारी वारंट है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माडल टाऊन निवासी ओमप्रकाश गगनेजा की शिकायत पर 29 मार्च 2017 को पंजाबी गायक मनकीरत औलख, उसके पिता निशान सिंह औलख नंबरदार, भाई रवि औलख, हिजरावांकलां निवासी गुरविन्द्र व उसके पिता हरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश गगनेजा ने बताया कि निशान सिंह आदि की उसकी जमीन पर नजर थी। उक्त लोगों ने यहां पर किसी काम करने के बहाने उसे बहला लिया। बाद में उक्त लोगों ने उसके फर्जी हस्ताक्षर करके उसकी जमीन को अपने नाम करवाने का प्रयास किया। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकास गुप्ता की अदालत ने एक बार फिर धोखाधड़ी के मामले में नामजद पंजाबी गायक मनकीरत औलख, उसके पिता निशान सिंह नंबरदार व भाई रवि औलख निवासी बहबलपुर व हिजरावां कलां निवासी गुरविन्द्र व उसके पिता हरजीत सिंह के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अदालत ने 26 फरवरी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि गिरफ्तारी वारंट पहले से जारी थे। मंगलवार को वारंट की डेट समाप्त हो गई थी। इसलिए नए वारंट जारी करवाए हैं।