{"_id":"5bd0c719bdec2269871ee152","slug":"61540409113-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या प्रयास मामले में तीन गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या प्रयास मामले में तीन गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। भट्टू पुलिस ने हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
थाना प्रभारी मुकेश बैनिवाल ने बताया कि करीब एक माह पहले सिरसा जिले के गांव रुपाणा गंजा निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ भट्टूकलां आए हुए थे। देर शाम जब जीप में सवार होकर वापस जा रहे थे तो बंद फाटक के समीप सामने से आ रही एक कार ने इशारा कर उनकी जीप को रुकवा लिया। जीप के रुकते ही कार में सवार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच कर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस झगड़े में फायरिंग भी की गई। इस आरोप में पुलिस ने रुपाणा गंजा निवासी प्रेम कुमार की शिकायत पर भट्टूकलां निवासी संदीप उर्फ वारने, लोकेन्द्र उर्फ लोकी, पृथ्वीसिंह, राकेश उर्फ राका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अब तीन आरोपियों लोकेन्द्र उर्फ लोकी, राकेश उर्फ राका व संदीप उर्फ वारने को काबू किया है। इन तीनों आरोपियों को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।