फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 हजार नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए युवक ने किए कई नाम उजागर, दो और गिरफ्तार

11 हजार नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए युवक ने किए कई नाम उजागर, दो और गिरफ्तार

Mon, 03 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
11 हजार नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए युवक ने किए कई नाम उजागर, दो और गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। बीते 28 नवंबर भूना के गांव सनियाना से 11 हजार 400 नशे की गोलियों सहित पकड़े गए उकलाना निवासी प्रदीप ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने दो और आरोपियों को 1400 नशे की गोलियों सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है। इतना ही नहीं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब दिल्ली के एक और आरोपी को पकड़ने की तैयारी कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता भीम सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 28 नवंबर को गिरफ्तार किए गए प्रदीप ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त 11 हजार 400 गोलियां नरवाना के गांव दनौदा निवासी मंजीत से लेकर आया था। इसी आधार पर पुलिस ने मंजीत को उसके गांव से गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशे की गोलियां नरवाना निवासी राकेश सिंगला से लाता है और आगे सप्लाई करता है। इसके बाद मंजीत से मिली जानकारी के आधार पर फतेहाबाद स्पेशल स्टाफ टीम ने छापा मारकर नरवाना के रेलवे स्टेशन से राकेश सिंगला को 1400 नशे की गोलियों सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राकेश सिंगला ने पूछताछ में बताया कि वह नशीली गोलियां दिल्ली के एक डीलर से लेकर आता है तथा आसपास के इलाके में सप्लाई करता है। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अब स्पेशल टीम आरोपियों के बताए पते की तलाश कर रही है तथा जल्द ही आरोपी की तलाश में पुलिस दिल्ली में दबिश देगी। इस बीच फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से माननीय अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed