फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तीन साल तक तलाकशुदा महिला रही लिव-इन रिलेशनशिप में, शादी से मुकरा युवक तो दर्ज करवाया केस

तीन साल तक तलाकशुदा महिला रही लिव-इन रिलेशनशिप में, शादी से मुकरा युवक तो दर्ज करवाया केस

Thu, 22 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीन साल तक तलाकशुदा महिला रही लिव-इन रिलेशनशिप में, शादी से मुकरा युवक तो दर्ज करवाया केस
तलाकशुदा महिला से तीन साल लीव इन रिलेशनशिप में संबंध बनाए, अब शादी से इंकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । जिले के एक शहर में तलाकशुदा महिला के साथ एक युवक द्वारा तीन साल तक लीव इन रिलेशनशिप के नाम पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक मूल रूप से जींद के गंगोली गांव का रहने वाला है और उसकी पहचान राहुल के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा के विरुद्ध धारा 313, 318, 376(2) एन, 377, 384, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
महिला पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वो विवाहित थी, लेकिन कुछ समय के बाद उसका अपने पति से तलाक हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि एक बार गलती से आरोपी राहुल के नंबर पर फोन लग गया। जिसके बाद उनकी बातें होनी शुरू हो गई। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल ने उसे शादी करने का झांसा देकर उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया व उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींची। महिला ने बताया कि वह राहुल के साथ रहते हुए गर्भवती हो गई तो राहुल ने उसे धोखे से गर्भ गिराने की दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भ गिर गया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले काफी समय तक उसे शादी का झांसा देने वाला राहुल ने अब शादी करने से इंकार कर दिया है और धमकी दी है कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे व उसके बेटे को मार देगा। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी राहुल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला एसएचओ बिमला देवी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि शिकायतकर्ता आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed