{"_id":"5c324957bdec2256d5718e6c","slug":"31546799447-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरंपच के घर में घुसकर की मारपीट, बचाव में सरपंच ने किए दो हवाई फायर, 50 लोग नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सरंपच के घर में घुसकर की मारपीट, बचाव में सरपंच ने किए दो हवाई फायर, 50 लोग नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के गांव फूलां के पूर्व सरपंच के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव फूलां के पूर्व सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि बीती 4 जनवरी को उनके गांव में डेमो दिखाने के लिए एक कंपनी के ट्रैक्टर आए हुए थे।
इसी दौरान जब वह घर से शहर की तरफ जा रहा था तो उक्त ट्रैक्टर उसके बाइक से टकरा गया। इसके बाद वहां ट्रैक्टर चालकों और गांव के कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता से झगड़ा किया लेकिन मामला वहीं शांत हो गया था। आरोप है कि इसके बाद शनिवार को गांव के ही लवली, सनेश, नवदीप व जगदीश करीब 50 लोगों के साथ उनके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पास लाइसेंस की बंदूक है। बचाव करने के लिए उसने दो हवाई फायर किए तब जाकर आरोपी उसके घर से वापस गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
वर्जन
पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में सरपंच की शिकायत के आधार 4 लोगों का नामजद सहित कुल 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही मामले की तह तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
-आत्माराम बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।