फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दुकान का शट्टर तोड़कर चुरा ली लाखों रुपये की एलइडी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा

दुकान का शट्टर तोड़कर चुरा ली लाखों रुपये की एलइडी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा

Sun, 16 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दुकान का शट्टर तोड़कर चुरा ली लाखों रुपये की एलइडी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा
दुकान का शट्टर तोड़कर सात एलईडी की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रेलवे रोड स्थित नहर पुल के पास बत्रा रेफ्रिजरेटर की दुकान का शट्टर तोड़कर लाखों रुपये की कीमत की 7 एलईडी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिसंबर माह की अगर बात की जाए तो यह चौथी चोरी की घटना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक बत्रा रोजाना की तरह अपनी दुकान को बंद कर घर गए थे तथा शुक्रवार रात्रि लगभग ढाई बजे चौकीदार ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शट्टर टूटा हुआ है। जिसके बाद वे मौके पर आए तथा देखा कि चोरों ने दुकान के शट्टर को तोड़कर दीवार पर लगी एलसीडी को चुराया है। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरपाल चौक निवासी अशोक बत्रा ने बताया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व उसने यहां दुकान शुरू की थी। रोजाना की तरह वह अपने घर गया था। सुबह उसने आकर देखा कि दुकान का शट्टर टूटा हुआ था। चोर इसी के रास्ते दुकान में घुसे तथा दीवार पर लगी 7 एलईडी चोरी कर ले गए। उसने बताया कि दुकान में लगी 52 इंची, 40 इंची, 32 इंची, 24 इंची लगभग आधा दर्जन से अधिक एलसीडी चोरी हुई हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस की टीम ने मौके पर आकर नक्शा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
दुकान में घुसने से पहले चोरों ने बाहर लगे कैमरे को तो तोड़ दिया, लेकिन दुकान में लगे भीतरी कैमरों में उनकी पूरी वारदात कैद हो गई। कैमरे के अनुसार लगभग साढ़े 12 बजे चोर दुकान के बार ताले को तोड़ने का प्रयास करते हैं लेकिन जब वे कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने सब्बल की मदद से शट्टर को तोड़ दिया। उसके बाद वहां लगे शीशे के गेट को भी तोड़ दिया। घटना के अनुसार एक बजकर 13 मिनट पर चोर दुकान में घुसता है तथा ठीक पांच मिनट बाद वह 7 एलईडी को बड़ी ही आसानी से उतारकर ले जाता है। चोर के एलसीडी उतारने के तरीके से वह कोई जानकार व्यक्ति प्रतीत हो रहा जिसने चश्मा लगाया हुआ है।
दिसंबर माह में बढ़ रही है चोरियां
दिसंबर माह के शुरूआत के पहले दिन दो जगह चोरी के मामले सामने आए। जिनमें पहले मामले में दो अज्ञात चोर मुख्य डाकघर के सामने शंकर ट्रेडिंग कंपनी की दुकान से गल्ला उठाकर ले गए थे। दूसरे मामले में राजनगर निवासी पप्पू ने बताया था कि वह अपने रिश्तेदारी में किसी काम से गया था। अज्ञात चोर उसके मकान में घुस गए तथा मकान का गेट तोड़कर मकान में रखा दो ताला सोना, 500 ग्राम चांदी व 80 हजार की नकदी चुरा ली। तीसरे मामले में चंडीगढ़ रोड स्थित 33 केवी बिजलीघर की चेस्ट से चोर लगभग चार लाख की राशि व चेक चोरी कर ले गए थे। 12 दिसंबर को पुलिस को अनाज मंडी मे पिस्तौल के बल पर लाखों की डकैती के मामले की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने दो लोगों को काबू कर लिया है, लेकिन चोरी की घटनाओं को सुलझाने में पुलिस नाकाम रही है।

दुकान में चोरी होने की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। लगातार बढ़ रही चोरियों पर टीम छापेमारी कर रही है। जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
- अरुणा सिंह, थाना शहर प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed