फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला से एफडी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

महिला से एफडी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Fri, 19 Apr 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिला से एफडी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
फतेहाबाद। बेटे के इलाज के लिए भिवानी की एक कंपनी में 8 लाख रुपये की एफडी करवाने वाली महिला जालसाजी का शिकार हो गई। कंपनी ने उसकी एफडी डबल करके देने की बात कही थी, लेकिन एक भी रुपया नहीं दिया। सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव धांगड़ निवासी महिला ने बताया कि उसका बेटा राजपाल दिव्यांग है। इस दौरान उसको पता चला कि भिवानी की कंपनी 5 साल की एफडी करती है और एफडी की समयाविधि पूरी होने के बाद डबल करके रकम देती है। उसने 17 अप्रैल 2013 को इस कंपनी में 8 लाख रुपये की एफडी करवा दी। 17 जुलाई 2018 को उसकी एफडी की समयावधि पूरी हो गई। एफडी करवाते समय कंपनी ने उसे कहा था कि उसकी एफडी डबल करके उसे 16 लाख रुपये दिए जाएंगे। अब वह बार-बार कंपनी के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे एफडी की राशि नहीं दी जा रही। कंपनी के मालिक उसे डरा धमकाकर भगा देते हैं। पैसे न होने के कारण वह अपने बेटे का इलाज नहीं करवा पा रही है। उसने यह एफडी बेटे के इलाज के लिए ही करवाई थी। सदर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed