फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, जेठ-भांजे सहित 4 पर मामला दर्ज

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, जेठ-भांजे सहित 4 पर मामला दर्ज

Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, जेठ-भांजे सहित 4 पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर की एक कालोनी निवासी विवाहिता ने अपने ससुरालजनों पर कमरे में बंधक बनाकर एक माह तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके जेठ, जेठानी, सास एवं भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसके जेठ, जेठानी, सास एवं भांजे ने बीती 26 अगस्त को घर के अंदर उसे एक कमरे में बंद कर लिया और 25 सितंबर तक उसके जेठ और भांजे ने एक माह तक लगातार उससे दुष्कर्म किया। विवाहिता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे लगातार ब्लैकमेल भी किया। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि शहर की एक विवाहिता ने अपने ही जेठानी व सास पर उसे कमरे में बंधक बनाने व जेठ और भांजे पर उसके साथ एक माह तक दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। महिला के 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed