{"_id":"594ff6c14f1c1b25438b47cd","slug":"201498412737-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमेल हत्या के मामले में शेष आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरमेल हत्या के मामले में शेष आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरमेल हत्या के मामले में शेष आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
पत्नी, सास व उसकी साली को पुलिस गिरफ्त से बहार
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
गांव म्योंद कलां में विवाहित पंजाब पुलिस के कमांडो जवान की हत्या के मामले में मृतक के मामा ने शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक के मामा ने पुलिस कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है व आरोप लगाया है कि मामले में पुलिस ढुलमुल तरीके से काम करते हुए मामले में संलिप्त मृतक की पत्नी, सास व उसकी साली को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जबकि दूसरी ओर मामले के जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। मृतक की मां व भाई ने मामले में अन्य आरोपियों के शामिल न होने की बात कह रहे हैं। मामले की अच्छी तरह से जांच के बाद ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मामले बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को भेजी गई शिकायत में पंजाब के मूनक निवासी कुलदीप सिंह कहा कि उसके भांजे गुरमेल सिंह निवासी रामपुरा गुजरां जो कि पटियाला में पंजाब पुलिस के कमांडो पद पर तैनात था कि उन्हें 18 मई को म्योंद कलां स्थित उसके ससुराल परिवार में उसकी मौत होने की सूचना मिली। जब वह म्योंद कलां पहुंचे तो ससुराल जन उसके शव को पटियाला ले गए। जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जाखल पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। जिसमें मृतक की पत्नी राजिंदर कौर, ससुर गुरप्रीत सिंह, सास दलजीत कौर, साली अमनदीप कौर व उसके मंगेतर उमरपाल तथा अन्य साली रमनदीप कौर सहित छ: लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया। शिकायत में कुलदीप सिंह ने कहा है कि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए इनमें से तीन आरोपी गुरप्रीत सिंह, उमरपाल व रमनदीप कौर को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी तक मृतक की पत्नी राजिंदर कौर, सास दलजीत कौर व साली अमनदीप कौर को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप लगाया कि मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मामले में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
मामले की कर रहे हैं जांच
थाना प्रभारी जय भगवान ने कहा कि इस मामले में अभी तक तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है शेष आरोपियों के बारे में मृतक की मां व भाई ने उनके शामिल न होने की बात कही है। लेकिन फिर भी हत्या का मामला होने पर गहन जांच की जा रही है। जांच के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।