फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पोक्सो एक्ट में युवक को 3 साल की कैद

पोक्सो एक्ट में युवक को 3 साल की कैद

Tue, 04 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पोक्सो एक्ट में युवक को 3 साल की कैद
बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को 3 साल की कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग की अदालत ने 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में एक युवक को दोषी करार देते हुए उसे 3 साल की कैद व 3 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, फतेहाबाद पुलिस ने 7 अक्तूबर 2017 को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर गांव दौलतपुर निवासी युवक राहुल के खिलाफ पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने व अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया था कि उसकी 12 साल की बेटी गांव में सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान राहुल ने उसे गली में पकड़ लिया और कहा कि तुझे तेरे पिता बुला रहे हैं। वह उसे उसके पिता के पास मिलाने का बहाना बनाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ की तथा इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसकी बेटी ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए राहुल को दोषी मानते हुए उसे 3 साल की कैद व 3 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed