{"_id":"5b0474784f1c1b894c8b67c0","slug":"181527018616-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि मौहल्ला से सोने के आभूषण व हजारों की नकदी चुरा ले गए अज्ञात चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाल्मीकि मौहल्ला से सोने के आभूषण व हजारों की नकदी चुरा ले गए अज्ञात चोर
Updated Wed, 23 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्मीकि मोहल्ला से आभूषण व 15 हजार रुपये चुरा ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
यहां के वाल्मीकि मोहल्ले से अज्ञात चोर एक मकान के ताले तोड़कर तीन तोले के सोने के आभूषण, हजारों रुपये की नकदी, टीवी व बर्तन सहित घरेलू समान चुरा कर फरार हो गए। घटना के समय मकान मालिक का परिवार कार्य करने गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में वाल्मीकि मोहल्ला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ टोहाना रोड स्थित एक पीजी में कुक की नौकरी करता है। रविवार को जब वह काम पर गए तो अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर संदूक में रखे उसकी पत्नी के 3 तोले के आभूषण व 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। इतना ही नहीं चोरों ने घर में रखा टेलीविजन व बर्तन के साथ-साथ घरेलू सामान भी चुरा लिया। देर शाम पड़ोसियों ने उसने घटना की सूचना उसे दी।