फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रकित्सक को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भांडाफोड़, महिला सहित दो काबू, तीन फरार

रकित्सक को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भांडाफोड़, महिला सहित दो काबू, तीन फरार

Sun, 11 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रकित्सक को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भांडाफोड़, महिला सहित दो काबू, तीन फरार

विज्ञापन
चिकित्सक को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भांडाफोड़, महिला सहित दो काबू, तीन फरार
- रानियां के फिजियोथैरपिस्ट को फंसाया था बातों के जाल में, 88 हजार रुपये और दो मोबाइल ऐंठ चुके थे आरोपी
- आज कोर्ट में पेश किया जाएगा दोनों आरोपियों को, फरार आरोपियों में भी दो महिलाएं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । सिरसा के रानियां शहर निवासी फिजियोथैरेपिस्ट डा. कुलदीप को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 88 हजार रुपये ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। शहर पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने शनिवार सांय सिटी थाने में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सुभाष निवासी हंस कालोनी के रूप में हुई है जबकि एक महिला को भी काबू किया गया है। इस मामले में कुल पांच आरोपी हैं जिसमें से दो महिलाओं सहित तीन लोग अभी फरार हैं और उनकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि महिलाओं की बातों में आकर जब पीड़ित डा. कुलदीप महिला के घर पहुंचा तो उसकी नग्र वीडियो बनाने का दावा किया गया और उससे 18 हजार रुपये छीन लिए गए थे। इसके बाद शनिवार दोपहर को एक लाख रुपये देने की बात तय की गई थी। शनिवार को आरोपियों ने पीड़ित डा. कुलदीप को पैसे देने के लिए बुलाया। डा. कुलदीप ने इस संदर्भ में पहले ही सिटी थाना इंचार्ज को पहले ही सूचित कर दिया था। इसके चलते सिटी पुलिस द्वारा एक जाल बिछाया गया और जैसे ही डा. कुलदीप ने आरोपियों को 70 हजार रुपये थमाए, सिटी पुलिस की टीम ने एक महिला व युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा ताकि आरोपियों से फरार तीनों आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके और इस गिरोह द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी ऐसी कोई ब्लैकमेलिंग की गई है तो इसके बारे में भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

10एफटीबीपी14 : हनीट्रैप मामले की जानकारी देते सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ।
10एफटीबीपी15 : सिटी थाने में पुलिस गिरफ्तार में हनीट्रैप मामले के आरोपी महिला व युवक ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed