{"_id":"5ca644adbdec22144b7f043a","slug":"171554400429-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर पुलिस ने गांव भूथनकलां निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर गांव की ही दो महिलाओं शीला देवी और ओमपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि उसने व उसके चचेरे भाई बबलू ने गांव की महिला शीला देवी व ओमपति से 15 लाख रुपये 2 रुपये सैकड़ा के हिसाब से लिए थे। इसकी एवज में उन्होंने अपनी 20 कनाल दो मरले जमीन का बयाना गारंटी के तौर पर उक्त महिलाओं के नाम कर दिया था। उसने बताया कि 8 फरवरी 2019 को उन्होंने 25 लाख रुपये शीला देवी व ओमपति के ज्वाइंट खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद 20 फरवरी को उसने 3 लाख रुपये और डलवाए। आरोप है कि इसके बाद जब वह जमीन के कागजात लेने गया तो उक्त महिलाओं ने उससे 10 लाख रुपये और मांगे और पंचायत में उसे जलील करने की बात कही। जिससे वह परेशान रहने लगा और कुछ दिन पहले इन महिलाओं के कारण स्प्रे पी ली। उसे परिजनों ने उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों महिलाओं पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।