{"_id":"5c042ed2bdec2241ae4f5906","slug":"171543778002-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपों से परेशान युवक के आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता के बयान पर 4 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपों से परेशान युवक के आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता के बयान पर 4 नामजद
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियां देने के आरोपों से आहत युवक के आत्महत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला, उसके पति, फतेहाबाद निवासी व्यक्ति व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान मेें मृतक संजय के पिता ने आरोपियों को उसके बेटे की मौत का जिम्मेवार बताया है।
मालूम हो कि बीते 11 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने संजय पर छेड़छाड़ करने व जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं आरोपों से परेशान संजय ने 21 नवंबर को जहर निगल लिया था। जहर निगलने से पहले संजय ने एक सुसाइड नोट में लिखा था जिसमें उसने उक्त आरोपियों को ही उसकी मौत का जिम्मेवार बताया था। बता देें कि शनिवार की शाम को अचानक तबियत बिगड़ने से संजय की मौत हो गई थी। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।