फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गांव गिल्लाखेड़ा के खेतों में लावारिस मिली हुडा सैक्टर से लूटी गई कार, तीनों आरोपी अभी तक फरार

गांव गिल्लाखेड़ा के खेतों में लावारिस मिली हुडा सैक्टर से लूटी गई कार, तीनों आरोपी अभी तक फरार

Sat, 02 Mar 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
गांव गिल्लाखेड़ा के खेतों में लावारिस मिली हुडा सैक्टर से लूटी गई कार, तीनों आरोपी अभी तक फरार
लूटी गई कार गिल्लाखेड़ा गांव के खेत में मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। वीरवार देर रात अनाज मंडी के आढ़ती एवं हुडा सेक्टर-3 निवासी सतीश कुमार से तीन अज्ञात युवकों द्वारा पिस्तौल की नोक पर लूटी गई कार गांव गिल्लाखेड़ा के पास खेतों में लावारिस हालात में मिली है। खेतों के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने काफी समय से लावारिस खड़ी कार के बारे में पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने जांच की तो पाया कि ये आढ़ती सतीश कुमार की वरना कार है। जिसे बीती रात बदमाशों ने सेक्टर-3 में पिस्तौल की नोक पर लूट लिया था। शहर पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई आरोपी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। गौरतलब है कि वीरवार रात सतीश कुमार अपनी वरना कार से अपने घर हुडा सेक्टर जा रहे थे। जब वह कम्युनिटी सेंटर के पास पहुंचे, इसी दौरान उनके पीछे एक कार आई और उसने सतीश की कार के पीछे हलकी टक्कर मार दी। जब सतीश कुमार अपनी कार से बाहर आए तो गाड़ी में बैठे तीन युवकों ने बाहर निकलकर उन पर पिस्तौल तान दी और उनकी कार भगाकर ले गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों पर लूटपाट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

वर्जन
जो कार लूटी गई थी, वो कार गांव गिल्लाखेड़ा के पास खेतों में बरामद कर ली गई है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही इस वारदात में शामिल तीनों बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कंबोज, शहर थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed