फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना में किशोरी से गैंग रेप, पुलिस ने दो युवकों पर किया केस दर्ज

टोहाना में किशोरी से गैंग रेप, पुलिस ने दो युवकों पर किया केस दर्ज

Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में किशोरी से गैंग रेप, पुलिस ने दो युवकों पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना(फतेहाबाद)।
टोहाना के एक गांव में रविवार को 16 वर्षीय किशोरी से दो युवकों द्वारा गैंग रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद टोहाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ गैंग रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन करती है। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें 16 वर्षीय लड़की व एक छोटा लड़का है। रविवार को वह काम पर गई थी। शाम को 6 बजे जब वह घर आई तो उसकी लड़की घर पर नहीं थी।
विज्ञापन

उसने जब तलाश की तो पता चला कि उसकी बेटी को हैदरवाला निवासी कुलबीर व सोनू एक बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। वह अन्य लोगाें के साथ बेटी की तलाश करते हुए अकांवाली व गुल्लरवाला के बीच रतिया ब्रांच नहर के पास पंहुची। जहां उसकी बेटी डरी सहमी बैठी हुई थी। जब उससे पूछा तो उसकी बेटी ने बताया कि कुलबीर व सोनू उसे बहला-फुसलाकर सुबह करीब 10 बजे अपने साथ ले आए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि घटना के बारे किसी को बताया तो वे उसे तथा उसके पिता को मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने टोहना नागरिक अस्पताल में किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि दोनों आरोपियों को राउंड अप कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed