फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जेब तराशने वाली महिला को जेल भेजा

जेब तराशने वाली महिला को जेल भेजा

Wed, 21 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जेब तराशने वाली महिला को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
उकलाना से भूना आ रही बस में एक बुजुर्ग से 10 हजार रुपये जेब तराशने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने महिला से 10 हजार रुपये बरामद भी कर लिए हैं। पुलिस ने उक्त कार्रवाई लहरियां निवासी बुजुर्ग मनोहर लाल की शिकायत पर की है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को लहरियां निवासी सोमवार की शाम उकलाना से भूना आ रहा था। जिसके पास उक्त महिला सीट पर बैठी हुई थी। बुजुर्ग की जेब में 10 हजार रुपये थे। जिसको उक्त महिला ने चकमा देकर जेब को तराश लिया था। बुजुर्ग ने भूना के पुराना बस स्टैंड पर अचानक जेब को टटोला तो उसके जेब में रखी राशि गायब थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने महिला को यात्रियों की मदद से काबू कर लिया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसएचओ बिमला देवी ने मौके पर पहुंचकर महिला को दबोच लिया और पूछताछ करने पर महिला की पहचान पंजाब के पीलियां बंगा निवासी कृष्णा के रूप में की गई है। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो देर शाम को 10 हजार रुपये जेब से निकालने की बात कबूल कर ली। महिला को मंगलवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बुजुर्ग की जेब तराशने वाली महिला को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed