{"_id":"5d07d6c68ebc3e2c7546cd6b","slug":"156079480919-fatehabad-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए पैसे मांगे तो दुकानदार की पिटाई, टेलर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उधार दिए पैसे मांगे तो दुकानदार की पिटाई, टेलर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। रतिया पुलिस ने जल्लोपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पैसे के लेन देन के मामले में उसकी दुकान पर आकर पिटाई, गाली-गलौच व धमकी देने के आरोप में फतेहाबाद रोड पर स्थित एक टेलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जल्लोपुर निवासी अरविंद ने बताया कि उसकी रतिया मेन बाजार में अरविंद व्हाइट हाउस के नाम से कपड़े की दुकान है और फतेहाबाद रोड पर महेंद्र पाल की पाल टेलर के नाम से दुकान है।
महेंद्र पाल का पिछले 2 वर्ष से उनकी दुकान पर आना जाना था और उनकी दुकान से कपड़े उधार ले जाता था और बाद में पेमेंट कर देता था। कुछ समय पहले महेंद्र पाल उनकी दुकान से हजारों रुपये के कपड़े उधार ले गया था तथा करीब 40593 रुपये महेंद्र की तरफ बकाया थे। इस बकाया को लेकर हमने कई बार महेंद्र से अपने पैसे मांगे थे, लेकिन हर बार महेंद्र उन्हें कोई न कोई बहाना बना देता था इसको लेकर मैंने महेंद्र के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी थी। गत शाम महेंद्र उनकी दुकान पर आया और बोला कि तुम ने पुलिस में शिकायत देकर मेरा क्या कर लिया है। इस पर जब मैंने महेंद्र पाल से उधार के पैसे मांगे तो उसने मारपीट करते हुए उसे जाने से मारने की धमकी दी। कहा कि मेरी पुलिस विभाग में काफी जान पहचान है और मैं तुम्हारे खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दूंगा और बाद में तुम्हें समझौता करने के नाम पर डबल पैसे देने होंगे। रतिया पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर महेंद्र पाल खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।