फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खुद को जज का गनमैन बताकर रुकवाई रोडवेज बस, रोब झाड़ने पर चालक से हुआ विवाद

खुद को जज का गनमैन बताकर रुकवाई रोडवेज बस, रोब झाड़ने पर चालक से हुआ विवाद

Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
खुद को जज का गनमैन बताकर रुकवाई रोडवेज बस, रोब झाड़ने पर चालक से हुआ विवाद
फतेहाबाद। पुराना बस स्टैंड पर वीरवार को हरियाणा रोडवेज की बस के आगे अचानक कार रोककर पुलिसकर्मी द्वारा जबरदस्ती बस को रुकवाने के मामला सामने आया है। बताया गया है कि पुलिसकर्मी किसी जज का गनमैन है और इसी का रोब झाड़ते हुए उसने बस रुकवाई। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। उधर रोडवेज बस ड्राइवर ने आरोप लगाया कि वर्दी में आए युवक ने रोब दिखाते हुए उसके साथ झगड़ा किया और बदसलूकी की।
विज्ञापन

सिरसा से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के ड्राइवर हरदयाल सिंह के अनुसार पुलिस की वर्दी में कार में सवार होकर आए एक शख्स ने जबरदस्ती उसकी बस को पुराने बस स्टैंड पर रुकवाया और वर्दी का रोब दिखाते हुए खुद को जज का गनमैन बताया। हरदयाल सिंह के मुताबिक उक्त पुलिसकर्मी ने नए बस स्टैंड के पास बीच सड़क पर बस रुकवाने का प्रयास किया था लेकिन शहर में बीच सड़क पर वह बस नहीं रोक सकता था और इसी बात से नाराज पुलिसकर्मी ने पुराना बस स्टैंड तक बस का पीछा करते हुए बस को जबरदस्ती रुकवाया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी ने बस ड्राइवर से बदसलूकी की । जिसके चलते पुराना बस स्टैंड पर बस ड्राइवर और कथित गनमैन के बीच काफी देर तक जमकर बहस हुई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीसीआर से आए पुलिसकर्मियों ने बस ड्राइवर और कथित पुलिसकर्मी को किसी तरह समझा कर मामला शांत करवाया। पुलिस के सामने बस ड्राइवर ने आरोप लगाया कि बस के आगे अचानक इस तरह गाड़ी रोकने से बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि नए बस स्टैंड पर उसने बस में कुछ सामान रखना था लेकिन ड्राइवर ने बस को नहीं रोका। इसलिए उसे बस का पीछा करके पुराने बस स्टैंड तक आना पड़ा। पुलिस के बीच-बचाव के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और मामले को निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed