फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   किराएदार से तंग आकर वृद्ध से नहर में छलांग लगाकर लगाया मौत को गले

किराएदार से तंग आकर वृद्ध से नहर में छलांग लगाकर लगाया मौत को गले

Sat, 12 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
किराएदार से तंग आकर वृद्ध से नहर में छलांग लगाकर लगाया मौत को गले
किरायेदार से तंग आकर वृद्ध ने नहर में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना। किरायेदार से हुई कहासुनी के चलते 85 वर्षीय एक वृद्ध ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से मृतक वृद्ध की स्कूटी व जूती सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेेकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पुराना बाजार स्थित रविदास मोहल्ला निवासी जगदीश चंद्र पुत्र हाकमचंद के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भिजवा दिया गया है।
वृद्ध जगदीश चंद्र ने शुक्रवार सवा 10 बजे के करीब अपने पोते हांसी निवासी पंकज से मोबाइल फोन पर बातचीत की और खैरी रोड़ पर स्थित भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव के लिए नहर में उतर गए। परिजन भी मौके पर आ पहुंचे और तलाश मेें जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जगदीश चंद्र का शव बाहर निकाला गया। पुलिस जांच अधिकारी इंसपेक्टर राकेश कुमार व एएसआई ओम प्रकाश की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं पुलिस टीम ने नहर किनारे से स्कूटी व मृतक की जूती भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के जैकेट की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर उसने अपने ही किराएदार अनिल सोनी पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट व पंकज के ब्यान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पोते पंकज के ब्यान पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
- राकेश कुमार, पुलिस बीट इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed