फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   15 lakhs cheated from three youths in the name of getting jobs in army

फतेहाबाद: सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों से 15 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए

Thu, 28 Jul 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 01:08 AM IST
सार

ज्वाइनिंग करने के लिए दिल्ली गए तब मामला खुला। पुलिस ने तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी, साजिश रचने का केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक फौजी भी है जो कि सूबेदार बताया गया है।

विज्ञापन
15 lakhs cheated from three youths in the name of getting jobs in army
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बैजलपुर और कानीखेड़ा के तीन युवाओं को भारतीय सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग लिया गया। जालसाजों ने इन युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर 15 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब वे ज्वाइन करने दिल्ली गए, तब पता लगा कि वे धोखाधड़ी के शिकार हो गए।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने गांव बैजलपुर निवासी कृष्ण की शिकायत पर आरोपी भिवानी के गांव साकरोड़ निवासी राजेश, अशोक फौजी व धूप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने व धमकी देने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक फौजी भी है जो कि सूबेदार बताया गया है।
विज्ञापन

     
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बैजलपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि वह चिनाई का काम करता है और उसके बेटे सुमित व कानीखेड़ी निवासी आकाश व विकास ने दिल्ली की सेना भर्ती रैली में भाग लिया था। इसके बाद गांव का ही धूप सिंह उसे मिला जो कि बेटे के साथ काम करता था। उसने बताया कि भिवानी का साकरोड़ निवासी राजेश उसका जानकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश का परिचित अशोक फौजी है, जो कि फौज में नौकरी लगवा देगा। इसके बाद धूप सिंह ने सुमित की बात फोन पर फौजी से करवाई। दस्तावेज देखने के बाद युवकों से नियुक्ति के लिए 15 लाख रुपये मांगे गए। तीनों बेरोजगार युवा सुमित, आकाश व विकास रुपये देने को तैयार हो गए।


आरोपी अशोक सिरसा जाने की बात कहकर उनसे धांगड़ के पास दो बार मिला और 15 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद मोबाइल में ज्वाइनिंग लेटर भी दिखाया। कुछ दिन बाद ज्वाइनिंग लेटर लेकर तीनों दिल्ली गए तो पता चला कि यह तो फर्जी है। युवकों ने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया।  फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed