फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   राजनगर में दो समुदायों में झड़प, किया एक दूसरे पर पथराव, आधा दर्जन घायल

राजनगर में दो समुदायों में झड़प, किया एक दूसरे पर पथराव, आधा दर्जन घायल

Mon, 13 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
राजनगर में दो समुदायों में झड़प, किया एक दूसरे पर पथराव, आधा दर्जन घायल
टोहाना। वार्ड नंबर-2 स्थित राजनगर इलाके में दो समुदायों के बीच रविवार दोपहर को पथराव हो गया। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामला दो दिन पहले हुए किसी झगड़े का बताया गया है, लेकिन एक समुदाय के लोगों का आरोप है कि उनको वोट नहीं डालने दिया गया। मामले की सूचना पाकर डीएसपी उमेद सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनगर में एक समुदाय के लोगों की दूसरे समुदाय के लोगों के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। इसी को लेकर उनके बीच तनाव चल रहा था। एक पक्ष के प्रेम कुमार ने बताया कि दो दिन पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने एक प्रवासी मजदूर को पकड़ लिया और मारपीट की। जिसके बाद उसने दोनों को शांत करवाने का प्रयास किया तो उन्होंने प्रवासी की बजाय उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बताया कि रविवार को जब वे वोटिंग के लिए अनाज मंडी के बूथ नंबर- 96 में वोटिंग के लिए जा रहे थे तो दूसरे समुदाय के लोगों ने उनको वोट नहीं डालने दिया। जब वह वापस आए तो दूसरे समुदाय के दर्जनों लोग उसके घर में घुस गए और उन पर हमला बोल दिया और उसकी गर्भवती भाभी के पेट में लात आदि मारी। इस दौरान जब उनके समुदाय के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि पहले पक्ष के लोगों ने उनके घरों में घुसकर उनसे मारपीट की।
विज्ञापन

तनाव में बाद घरों में कैद हुए लोग
दोनों पक्षों में तनाव इतना था कि दोनों ही पक्षों के घायल लोग अपने घरों में ही बंद हो गए। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो डीएसपी उमेद सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाकर मामले को सुलझा लिया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा दोनों पक्षों की ओर से 5-5 सदस्यीय कमेटी बनाकर मामले को सुलझाने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए अपने कार्य में लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि राजनगर में दो वर्गों के लोगों में पुराने झगड़े को लेकर विवाद हो गया और पत्थरबाजी हो रही है। तुरंत उनकी पुलिस की टीमें महिला पुलिस सहित मौके पर आई और मामले को शंात करवा दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह को लेकर कमेटी बनाकर शांत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed