फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एसपी के नाम पर दुकानदार को पचास हजार की चपत लगा गया ठग, जांच में जुटी पुलिस

एसपी के नाम पर दुकानदार को पचास हजार की चपत लगा गया ठग, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Mar 2019 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
एसपी के नाम पर दुकानदार को पचास हजार की चपत लगा गया ठग, जांच में जुटी पुलिस
एसपी के नाम पर दुकानदार को 50 हजार की लगाई चपत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए आए दिन ठग नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं। इस काम में अब ठग पुलिस अधिकारियों के नामों का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल करने लगे हैं। फतेहाबाद में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक ठग ने एक मोबाइल दुकानदार को एसपी फतेहाबाद का नाम लेकर 50 हजार से अधिक की चपत लगा दी। पीड़ित दुकानदार ने अब शहर थाने में शिकायत देकर इस मामले में आरोपी को पकड़ने और उसके मोबाइल वापस दिलवाने की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आरके मोबाइल के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि 11 मार्च की रात को उसके पास एक फोन आया कि एसपी फतेहाबाद को सुबह जल्दी बाहर जाना है और उन्हें तुरंत दो मोबाइल चाहिए। राकेश ने जब देर रात होने के कारण दुकान बंद होने की बात कही तो फोन करने वाले ने अल सुबह हर हालत में दो फोन नेशनल हाईवे पर खड़े एक व्यक्ति को ड्राइवर का नाम कहकर उसे देने को कहा। राकेश का आरोप है कि इतना ही नहीं, फोन करने वाले ने यहां तक कहा कि फोन की पेमेंट जो तकरीबन 50 हजार बनती है, वो सिटी थाने से किसी भी समय जाकर ले सकता है। दुकानदार के अनुसार फोन करने वाले का नाम मोबाइल में ट्रू कालर एप में एसीपी के नाम से आ रही थी तो उसने यकीन कर लिया और अगले दिन सुबह दो फोन उनके बताए व्यक्ति को थमा दिए। राकेश का आरोप है कि उसने इसके बाद जब उसने पेमेंट के लिए उस व्यक्ति को फोन किया तो पहले तो वो आजकल में पेमेंट देने की बात कहता रहा फिर उसका फोन बंद हो गया। तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। शहर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed