फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कलयुगी मौसा ने की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, मामला दर्ज

कलयुगी मौसा ने की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Tue, 06 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी मौसा ने की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
फतेहाबाद शहर में एक कलयुगी मौसा पर अपनी साली की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी मौसा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके घर उसकी रिश्ते की बहन आई हुई थी। दोपहर को उसका पति उसे घर बुलाने के लिए आया, लेकिन उसकी बहन ने जाने से इंकार कर दिया। इस पर वह उसकी 14 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि घर ले जाकर उसने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। घर आकर उसकी बेटी ने इसकी जानकारी उसे दी। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि पीड़िता नाबालिग लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed